{"_id":"56f56c964f1c1bae78f14dde","slug":"six-km-route-desecrated-not-reform-efforts","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह किमी मार्ग बदहाल, सुधार के नहीं हो रहे प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह किमी मार्ग बदहाल, सुधार के नहीं हो रहे प्रयास
Updated Fri, 25 Mar 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिम्मर-सिमली छह किमी मोटर मार्ग का सुधारीकरण नहीं करने से मार्ग बदहाल बना है, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि कई बार शासन-प्रशासन और लोनिवि के अधिकारियों से मार्ग को व्यवस्थित करने की मांग की, लेकिन कोई सकारात्मक प्रयास नहीं किए गए। ग्रामीणों ने कहा यदि शीघ्र मार्ग पर सुधारीकरण और डामरीकरण का कार्य नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश डिमरी, शैलेंद्र प्रसाद, बलवीर लाल और नरेश चंद्र खंडूड़ी आदि ने बताया कि वर्ष 1980 में तत्कालीन विधायक डा. शिवानंद नौटियाल ने डिम्मर-सिमली मोटर मार्ग की स्वीकृति प्रदान की थी।
विज्ञापन
कार्यदाई विभाग लोनिवि गौचर की ओर से दो वर्ष पूर्व लाखों रुपये व्यय कर मार्ग पर तीन किमी डामरीकरण किया गया, लेकिन निमभन गुणवत्ता के काम के कारण डामर तीन माह में ही उखड़ गया। इससे आगे के तीन किमी मार्ग पर विभाग ने अभी तक सुधारीकरण और डामरीकरण का कार्य नहीं किया।
विज्ञापन
ऐसे में हल्की बरसात होने पर मार्ग के खरीगाड़ में चट्टान टूटने से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोनिवि गौचर के ईई बीआर टम्टा ने बताया कि डिम्मर-सिमली मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए शासन से 30 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसमें से विभाग ने 21 लाख रुपये खर्च कर दिए हैं। बाकी बचे नौ लाख रुपये में मोटर मार्ग का कार्य कराया जाएगा।