फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Shriram and Lakshman wandered in the forests in search of Mother Sita

रामभक्त हनुमान ने फूंकी सोने की लंका

Sat, 19 Oct 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Shriram and Lakshman wandered in the forests in search of Mother Sita
माता सीता के खोज में वनों में भटके श्रीराम और लक्ष्मण
विज्ञापन

पीपलकोटी। ज्योति क्लब की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के सातवें दिन श्रीराम और लक्ष्मण वन में माता सीता की खोज में किस्किंधा पर्वत पर पहुंच जाते हैं। वानरराज सुग्रीव दोनों भाईयों को अपनी ओर देख हनुमान को सतर्क करते हैं और उन्हें श्रीराम व लक्ष्मण के पास भेजते है। इसके बाद हनुमान श्रीराम और लक्ष्मण को सुग्रीव के पास ले जाते हैं। सुग्रीव अपने भाई बाली के अत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए श्रीराम से प्रार्थना करता है। बाद में श्रीराम के हाथों बाली का वध होता है और सुग्रीव को किस्किंधा पर्वत का राजा बनाया जाता है। इसके बाद श्रीराम हनुमान को सीता का पता लगाने के लिए रावण की लंका में भेजते हैं। हनुमान सीता का पता लगा लेते हैं। हनुमान का यहां रावण के पुत्र अक्षय कुमार से युद्ध होता है, जिसमें अक्षय कुमार प्राण त्याग देता है। मेघनाथ हनुमान को बंधी बनाकर रावण दरबार में लाता है। रावण अपने सैनिकों को हनुमान की पूंछ में आग लगाने का आदेश देता है, जिसके बाद हनुमान संपूर्ण लंका में आग लगा देते है।

सीता स्वयंवर का हुआ भव्य मंचन
जोशीमठ। सांस्कृतिक परिषद रविग्राम की ओर से आयोजित रामलीला के तीसरे दिन सीता स्वयंवर का भव्य मंचन किया गया। मंचन में परशुराम-लक्ष्मण संवाद आकर्षण का केंद्र रहा। रामलीला के प्रवक्ता संजय डिमरी ने बताया कि रविग्राम में रामलीला के पचास वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती मनाई जा रही है। वर्ष 1969 से गांव में प्रतिवर्ष रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। श्रीराम का अभिनय अभय बहुगुणा, लक्ष्मण का अमन बहुगुणा, सीता का अमन राणा, रावण का दीपक डिमरी, परशुराम का हर्षवर्द्धन भट्ट, जनक का संजय डिमरी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed