{"_id":"5e7f64578ebc3e6fe61a3ded","slug":"shortage-of-flour-rice-and-vegetables-karnpryag-news-drn3404085107","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटा, चावल, सब्जी की होने लगी किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटा, चावल, सब्जी की होने लगी किल्लत
विज्ञापन
लॉकडाउन के चलते देवाल बाजार में आटा, चावल, सब्जी आदि जरूरी वस्तुओं की कमी होने से लोग परेशान होने लगे हैं। स्थानीय छोटे बाजारों में हल्द्वानी से राशन की सप्लाई न आने से राशन की दुकानें बंद पड़ी हैं। ब्लाक के दस गांव में सस्ते गल्ले का राशन नहीं पहुंचा है। रसोई गैस सिलिंडर की मुंदोली, मेलखेत क्षेत्र में सप्लाई अभी तक नहीं हुई है।
शनिवार को राशन की दुकानें एक बजे तक खुली रहीं, लेकिन दुकानों में जरूरी वस्तुओं की कमी रही। देवाल बाजार के थोक विक्रेता हरीश रावत, कुंदन सिंह, प्रकाश सिंह ने बताया कि उनके पास जितनी खाद्य सामग्री थी, बंट चुकी है। हल्द्वानी से सब्जी और राशन की डिमांड भेजी है, लेकिन मंडी में मजदूर ने मिलने से राशन अभी तक नहीं पहुंचा है। पूर्ति अधिकारी मुकेश नेगी ने बताया कि ब्लाक के दस गांव में मार्च माह का राशन नहीं पहुंचा है। पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल ने एसडीएम से रसोई गैस की आपूर्ति की मांग की।
आटे की किल्लत ने बढ़ाई मुश्किलें
चंबा/कंडीसौड़। लॉकडाउन के चलते नगर और आसपास कस्बाई बाजारों में आटे की किल्लत देखी गई है। शनिवार को चंबा, नागणी, जड़धार गांव, इंडवाल गांव सहित कई गांवों की अधिकांश दुकानों में लोगों को आटा नहीं मिला। उपभोक्ता विजय जड़धारी, राजेंद्र प्रसाद, मदन सिंह ने बताया कि आटा नहीं मिलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, कंडीसौड़ में व्यापारी जोत सिंह चौहान ने बताया कि अधिकतर दुकानों में आटा व अन्य खाद्य सामग्री का स्टाक समाप्त हो गया है। ऋषिकेश से माल सप्लाई नहीं हो पा रहा है। डीएसओ मुकेश पाल ने कहा कि सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों में राशन भेज दिया गया है।