{"_id":"63e51267a357eee2610628ce","slug":"shops-started-decorating-on-gokhale-marg-as-soon-as-the-karnpryag-news-c-5-1-drn1030-73708-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली: टीम के लौटते ही गोखले मार्ग पर सजने लगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली: टीम के लौटते ही गोखले मार्ग पर सजने लगी दुकानें
विज्ञापन
Iदूसरे दिन अतिक्रमण हटाने पहुंची थी टीम, सूचना मिलते ही भाग गए अतिक्रमणकारी
I
Iफुटपॉथ व सड़क तक दुकान न सजाने की व्यापारियों को दी हिदायतI
I
I
I नगर निगम, तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी नगर के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। टीम जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉलियां लेकर गोखले मार्ग पहुंची लेकिन इससे पहले ही अधिकांश फल-सब्जी वाले अपना समान समेटकर भाग खड़े हुए। प्रशासन ने व्यापारियों को सड़क पर सामान न लगाने की हिदायत दी है। टीम के लौटते ही फिर से गोखले मार्ग, स्टेशन रोड और नजीबाबाद मार्ग पर सड़कों पर सामान लगने लगा।I
I
I
Iनगर आयुक्त वैभव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में नगर निगम, तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को गोखले मार्ग, स्टेशन रोड, लालबत्ती चौराहा, देवीरोड, झंडाचौक, बदरीनाथ मार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। गोखले मार्ग पर टीम के पहुंचने की भनक लगते ही फल-सब्जी वाले अपना सामान समेट भाग खड़े हुए। इसके बाद टीम ने स्टेशन रोड, लालबत्ती चौराहा, देवीरोड और हाईवे पर भी अभियान चलाया। टीम में बाजार चौकी इंचार्ज प्रद्युमन नेगी, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार समेत नगर निगम, पुलिस और पीआरडी के कर्मी मौजूद रहे। अभियान चलाकर जैसे ही टीम नगर निगम की टीम लौटी, वैसे ही दुकानदारों ने अपना सामान फिर से सड़क पर सजाना शुरू कर दिया।I