फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Shankaracharya of three peeths will reach Jyotirmath

तीन शंकराचार्यों की मौजूदगी में होगा महासम्मेलन

Wed, 12 Oct 2022 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Shankaracharya of three peeths will reach Jyotirmath
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य बनने पर नगर में भव्य महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। 17 अक्तूबर को ज्योतिर्मठ में होने वाले सम्मेलन में तीन मठों के शंकराचार्य मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को ज्योतिर्मठ में मठ के प्रभारी ब्रह्मचारी मुकुंदानंद ने बताया कि महासम्मेलन रविग्राम के जेपी मैदान में होगा जिसमें ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज, द्वारका पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती महाराज और श्रृंगेरी के शंकराचार्य विधुशेखर भारती महाराज शामिल होंगे। 15 अक्तूबर को तीनों शंकराचार्य बदरीकाश्रम पहुंचेंगे। 16 को केदारनाथ दर्शन के बाद ज्योतिर्मठ आएंगे। 17 अक्तूबर को जोशीमठ नगर में विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें ढोल दमाऊं, वेदपाठी, आचार्य आदि शामिल होंगे। शोभा यात्रा रविग्राम स्थित जेपी मैदान में पहुंचेगी और जहां महासम्मेलन आयोजित होगा।
विज्ञापन

महासम्मेलन में गढ़वाल के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की ओर से गणेश वंदना, जागर व गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। नंदा सती मांगल गीतों की प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम में विश्व धरोहर रम्माण की भी प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के ब्रह्मलीन होने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य बनाए गए है। इसी उपलक्ष्य में यह महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी अशोक साहू, प्रबंधक विष्णु प्रियानंद ब्रह्मचारी, साध्वी पूर्णंबा, आनंद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed