फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Secretary took stock of the preparations for the Assembly session.

विधानसभा सचिव ने लिया सत्र की तैयारियों का जायजा

Mon, 24 Oct 2016 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गैरसैण (चमोली)
अमर उजाला ब्यूरो/ गैरसैण (चमोली) Updated Mon, 24 Oct 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
Secretary took stock of the preparations for the Assembly session.
गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र आयोजन की तैयारियों का जायजा लेते विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र और अन्य। - फोटो : amar ujala.

विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र ने सोमवार को भराड़ीसैंण पहुंचकर प्रस्तावित विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सत्र आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। नवंबर माह के पहले हफ्ते मेें सत्र के आयोजन की संभावना जताई जा रही है।  

विज्ञापन


भराड़ीसैंण में विधानसभा भवन, विधायक और अफसर आवास, सीएम आवास सहित अन्य निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। सरकार द्वारा इस विधानसभा का अंतिम सत्र भराड़ीसैंण में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र ने भराड़ीसैंण पहुंचकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन


निर्माण कार्य कर रही वीकेजे (विनोद कुमार जैन) कंपनी के प्रबंधक नरेंद्र लखचौरा ने बताया कि 60 विधायक आवास पूरी तरह बनकर तैयार हैं, जबकि अधिकारियों के 60 आवासों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीआईपी और वीवीआईपी के 18 आवास भी पूर्ण रूप से तैयार हो चुके हैं। बताया कि सभी विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री के लिए आवासीय व्यवस्था विधानसभा परिसर में ही की जाएगी। विधानसभा सत्र का आयोजन नवनिर्मित विधानसभा भवन में ही किए जाने की तैयारी है। इस मौके पर विधानसभा के व्यवस्थापक राकेश पाल भी मौजूद थे।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed