{"_id":"66f55bfa0a35d7303b0a614e","slug":"second-accused-of-online-fraud-also-arrested-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-108326-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: ऑनलाइन ठगी का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: ऑनलाइन ठगी का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
Thu, 26 Sep 2024 06:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 26 Sep 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। डिजिटल सेवा केंद्र खोलने के नाम पर साढ़े 36 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
चमोली कोतवाली में जनवरी 2023 को भरत सिंह पंवार निवासी सैकोट चमोली ने शिकायत दर्ज कराई थी कि डिजिटल सेवा केंद्र खोलने के नाम पर उसके साथ 36 लाख 78 हजार रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। कुछ दिन पहले घटना के एक आरोपी रिफाकत अली निवासी उत्तर प्रदेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अब दूसरे आरोपी प्रवेश कुमार त्यागी निवासी ग्राम भदरौली आगरा उत्तर प्रदेश को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़ने वालों में एसआई दिनेश पंवार, एसओजी आरक्षी आशुतोष तिवारी, रविकांत और सर्विलांस सेल से राजेंद्र रावत शामिल रहे। संवाद