फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Scientists took stock of the situation in Badrinath

वैैज्ञानिकों ने टीम ने लिया बदरीनाथ में स्थितियों का जायजा

Thu, 04 Feb 2021 07:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
Scientists took stock of the situation in Badrinath
बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत होने वाले कार्यों से पहले स्नो एंड एवलांच स्टडी स्टेबलिशमेंट (सासे) के वैज्ञानिकों की टीम ने धाम में स्थितियों का जायजा लिया। टीम ने यहां भविष्य में होने वाले कार्यों के कारण होने वाले हिमस्खलन की स्थिति जानी। वैज्ञानिकों की रिपोर्ट के आधार पर ही धाम में मास्टर प्लान के तहत निर्माण कार्य होंगे।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम का मास्टर प्लान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है, जिसके तहत धाम में कई कार्य होने हैं। धाम में भविष्य में मास्टर प्लान के तहत होने वाले कार्यों के तहत यहां भूस्खलन होगा या निर्माण कार्य कितने सुरक्षित रहेंगे, सुरक्षा के क्या उपाय किए जा सकते हैं इसकी स्थिति जानने के लिए बृहस्पतिवार को सासे के तीन वैज्ञानिक बदरीनाथ धाम पहुंचे। जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि वैज्ञानिकों ने धाम में अलकनंदा, शेषनेत्र झील, नर व नारायण पर्वत की तलहटी का निरीक्षण किया। बदरीनाथ धाम के आसपास की हर तरफ की फोटो ली गई और डाटा एकत्रित किया गया। इसके बाद वैज्ञानिकों की टीम रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार को सौंपेगी। इस दौरान लोनिवि के इंजीनियर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed