फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Sanitary workers demand permanent appointment

सफाई कर्मचारियों ने की स्थायी नियुक्ति की मांग

Thu, 08 Apr 2021 05:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
Sanitary workers demand permanent appointment
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ पोखरी शाखा ने सभी विभागों में रिक्त सफाई कर्मचारियों के पदों पर स्थायी नियुक्ति करने, संविदा, मोहल्ला स्वच्छता समिति और आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन भेजा। कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर 10 से 25 अप्रैल तक प्रदेश में अधिकार यात्रा के जरिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने सफाई कर्मियों को आवंटित आवासों पर उन्हें मालिकाना हक देने, भूमिहीन वाल्मीकि समाज के लोगों को स्थायी और जाति प्रमाणपत्र देने, पर्यावरण मित्रों को कनिष्ठ सहायक, पर्यावरण पर्यवेक्षक, सफाई निरीक्षक आदि पदों पर पदोन्नत करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, सचिव महावीर कुमार, उपाध्यक्ष राकेश गोडियाल, कोषाध्यक्ष अमित सोदियाल, संगठन मंत्री आशा देवी, संजीव कुमार, विपिन कुमार, राकेश कुमार, सुमित कुमार, राजा कुमार, राजन कुमार, सुनीता देवी, पूजा, तमन्ना देवी, वंदना देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed