फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   sangam ghat on makar sankranti

संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Thu, 14 Jan 2016 07:00 PM IST
कर्णप्रयाग
कर्णप्रयाग Updated Thu, 14 Jan 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
मकर सक्रांति का पुण्यकाल बृहस्पतिवार मध्य रात्रि से शुरू हुआ लेकिन अलकनंदा और पिंडर के प्रयाग स्थल पर लगने वाला पौराणिक मेला बृहस्पतिवार दिन भर चलता रहा। संगम स्नान शुक्रवार सुबह होगा।
विज्ञापन

ब्लॉक मुुख्यालय के मुख्य बाजार में पौराणिक काल से मकर सक्रांति का मेला लगता आया है। 14 जनवरी को लगने वाले इस मेले में भारी संख्या में श्रद्धालु और मेलार्थी पहुंचते हैं। लेकिन इस बार मकर संक्रांति का पुण्यकाल बृहस्पतिवार मध्यरात्रि से शुरू हुआ जिसके चलते मकर सक्रांति का पवित्र स्नान शुक्रवार सुबह होगा। मुुख्य बाजार में लगने वाला उत्तरायणी मेला भी बृहस्पतिवार को लगा। यहां स्थानीय दुकानदारों ने बाजार लगाए।
विज्ञापन


पौराणिक मेलों को सहेजने की जरूरत
नगर के रंगकर्मी कांति प्रसाद डिमरी और जितेंद्र कुमार कहते हैं कि अलकनंदा और पिंडर नदी के संगम स्नान और यहां लगने वाले पौराणिक मेले में चमोली नहीं बल्कि पौणी के पैठाणी से लगे इलाकों के लोग भी पहले स्नान करने पहुंचते थे। अब भी गैरसैंण, आदिबदरी, सिदोली, पिंडर सहित दशोली क्षेत्रों की महिलाएं और बुजुर्ग संगम पर उत्तरायणी स्नान के लिए पहुंचते हैं। इस त्योहार में मुख्य बाजार में मेला लगता है। बिना प्रायोजित इस मेले में भारी भीड़ उमड़ती है लेकिन ऐसे पौराणिक मेलों को सहेजने के प्रयास अब तक नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगम घाट पर लगा मलबे का ढेर
आज अलकनंदा और पिंडर संगम पर श्रद्धालु स्नान करेंगे। लेकिन संगम घाट की स्थिति खस्ताहाल बनी है। ऐसे में संगम घाट पर स्नान के लिए लोगों को दिक्कतें होंगी। स्थानीय निवासी राकेश कंडवाल ने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा संगम घाट की मरम्मत कार्य पूरा न होने से यहां मलबे के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed