{"_id":"66eed17e9664370a93005f63","slug":"sakshi-in-the-map-and-pravi-malethi-first-in-antyakshari-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-109173-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मानचित्र में साक्षी और अंत्याक्षरी में प्रावि मलेठी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मानचित्र में साक्षी और अंत्याक्षरी में प्रावि मलेठी प्रथम
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग और नारायणबगड़ में हुईं प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग/नारायणबगड़/आदिबदरी। न्याय पंचायत देवलकोट की शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मानचित्र जूनियर वर्ग में साक्षी प्रथम और दीपक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि अंत्याक्षरी में राप्रावि मलेठी प्रथम और राप्रावि पुनगांव द्वितीय रहे।
समूहगान में राजूहा जखेट प्रथम और मलेठी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सुलेख हिंदी में अनुज और ईशानी, सुलेख अंग्रेजी में नितिन और कबीर क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे। लोकनृत्य के जूनियर वर्ग में राजूहा जखेट प्रथम और राजूहा मलेठ द्वितीय रहे। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री जलागम रमेश गड़िया ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
वहीं नारायणबगड़ के चलियापानी संकुल में संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन क्रीड़ा समन्वयक हरेंद्र नेगी ने किया। जूनियर बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में जुनेर ने तथा कबड्डी में असेड़ ने बाजी मारी। 100 मीटर दौड़ में प्रीतम और आकांक्षा, प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में निखिल और रिया, जूनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में प्रशांत और आकांक्षा ने बाजी मारी। नारायणबगड़ संकुल की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में गौरव और मोनिका, बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में चंद्रप्रकाश और 200 मीटर दौड़ में गौरव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
कबड्डी में जूहानगली जीता
आदिबदरी। आदिबदरी संकुल की शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता रामलीला मैदान में हुई। प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 600 मी. दौड़ में अखिल भंडारी और सिमरन प्रथम रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ आदिबदरी के प्रधान यशवंत भंडारी ने किया। प्राथमिक वर्ग की 400 मीटर की दौड़ में अनुज प्रथम रहे। जूनियर वर्ग कबड्डी में जूहानगली प्रथम रहा तो गोला फेंक में इसी विद्यालय के ध्रुव कठैत को प्रथम स्थान मिला। संवाद