{"_id":"be742ac5938b374cbd4d25df1b80720c","slug":"ruckus-in-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी बैठक में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Tue, 16 Feb 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र पंचायत की बैठक में मनरेगा के भुगतान और बीडीसी बैठकों में पारित प्रस्तावों पर कार्रवाई न होने पर सदस्यों ने हंगामा किया। साथ ही सड़क, शिक्षा, बिजली और पेयजल के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ रखा।
विज्ञापन
प्रमुुख अंशी नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्राम प्रधानों ने कहा कि वर्ष 2014-15 के मनरेगा के कार्यों और वर्ष 2016-17 में कुशल श्रमिकों और सामग्री अंश का भुगतान नहीं हो पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक डा. जीतराम ने अफसरों को जल्द कार्रवाई करने के लिए कहा जिस पर प्रधान शांत हुए।
विज्ञापन
इसके बाद आगे बढ़ी कार्रवाई में प्रधान महेंद्र सिंह, मान सिंह, छोटूलाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य दलबीर सिंह ने नलगांव-गंडीक-कफोली, आंगतोली-जाख-सणकोट, पंती-विनायक-हंसकोटी, परखाल-डुंग्री आदि मोटर मार्गों पर मानकोनुसार काम करने, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरेंद्र सिंह, रमेश चंद्र, राजेंद्र राम ने गौरा देवी कन्या धन योजना के तहत आय प्रमाण पत्र न बनने, प्राइमरी स्कूल ईड़ा में चारदीवारी का निर्माण करने सहित शिक्षकों की कमी का आदि का मामला प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
बैठक में कनिष्ठ उप प्रमुख मनवीर सिंह रावत, तहसीलदार परमानंद राम, खंड विकास अधिकारी टीआर शर्मा, उर्मिला रावत, बचन सिंह, रजनी देवी, गीता देवी आदि मौजूद थे।