फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   road construction

500 मीटर कम कर दी सड़क की लंबाई

Tue, 29 Dec 2015 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवाल।
ब्यूरो/अमर उजाला, देवाल। Updated Tue, 29 Dec 2015 09:02 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन ल्वाणी-बगड़ीगाड़-सूया मोटर मार्ग मानकों के अनुरूप नहीं बन रहा है। साथ ही एलाइनमेंट बदलकर सड़क की लंबाई 500 मीटर कम करने का मामला भी सामने आया। मंगलवार को एसडीएम के साथ मौके पर गई तकनीकी टीम को सड़क निर्माण में कई खामियां मिलीं।
विज्ञापन


एसडीएम ने निर्माणदायी विभाग पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देशित किया यदि मानकों के अनुरूप सड़क नहीं बनाई गई तो संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सूया गांव के बलवंत सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने दो सप्ताह पूर्व डीएम से निर्माणाधीन ल्वाणी-बगड़ीगाड़-सूया मोटर मार्ग मानकों के अनुरूप न बनने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। इस पर डीएम ने थराली एसडीएम को तकनीकी टीम के साथ जांच करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को एसडीएम अनूप कुमार नौटियाल, लोनिवि के सहायक अभियंता विनय झिंक्वाण, विकास विभाग के जेई दलीप सिंह रावत के साथ सड़क निर्माण का जायजा लिया। एसडीएम नौटियाल ने बताया कि इस्टीमेट के अनुसार सड़क की लंबाई 500 मीटर कम कर दी गई, जबकि कई जगह चौड़ाई 6 मीटर के बजाय 5 मीटर पाई गई।

सड़क का एलाइनमेंट बदलने के कारण कई तोक सड़क मार्ग से नहीं जुड़ पाए। एसडीएम ने बताया कि निर्माणदायी विभाग के अधिकारियों को सड़क पूरी बनाने और चौड़ाई पूरी करने के साथ गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निर्देशित किए गए हैं। जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।


इस मौके पर शिकायतकर्ता बलवंत सिंह, खड़गराम, प्रधान हीरा राम, भुवन सिंह, सोवन सिंह और सरस्वती देवी आदि ग्रामीणों ने कहा कि सड़क का निर्माण मानकोनुसार नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान पीएसजीएसवाई के एई एसएस राणा भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed