फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Road closed for ten days, villagers carrying ration on their backs

Chamoli News: दस दिनों से सड़क बंद, ग्रामीण पीठ पर लादकर ला रहे राशन

Fri, 09 Aug 2024 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 09 Aug 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
Road closed for ten days, villagers carrying ration on their backs
बिरही-पाणा ईराणी सड़क पर दस दिनों से नहीं चले वाहन
विज्ञापन

पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के कारण बंद है आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी। बिरही-निजमुला-पाणा ईराणी सड़क पर पगना और भेल्ताना के बीच भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही पिछले दस दिनों से ठप पड़ी है। ऐसे में पाणा, ईराणी और झींझी गांव के ग्रामीणों को करीब चार किलोमीटर तक पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। यहां करीब दस मीटर हिस्से में पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रभावित क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग उठाई।

निजमुला-पाणा-ईरणी सड़क इन दिनों बरसात के कारण बदहाल बनी है। भेल्ताना में वीर गंगा पर लकड़ी की अस्थायी पुलिया बह जाने से ग्रामीण नवनिर्मित बैलीब्रिज से आवाजाही कर रहे हैं लेकिन बारिश के कारण ब्रिज के दोनों ओर दलदल बनी हुई है। यहां पहाड़ी से भूस्खलन भी हो रहा है। ग्राम प्रधान मोहन सिंह नेगी, झींझी गांव के राजेसिंह, ईराणी के शेर सिंह, प्रेम सिंह और गोविंद सिंह ने कहा कि भेल्ताना और पगना के बीच भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। ऐसे में ग्रामीण जरूरी सामान अपनी पीठ पर लादकर चार किमी पैदल आवाजाही कर रहे हैं। इधर, पीएमजीएसवाई के ईई पीआर चमोली का कहना है कि पगना गांव के पास पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है जिससे सड़क खोलने में दिक्कतें आ रही हैं। मौसम सामान्य होने पर सड़क सुधारीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed