{"_id":"5e1b4ff38ebc3e87e618c8bd","slug":"request-for-the-safe-return-of-rajendra-singh-karnpryag-news-drn3325359144","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेंद्र सिंह की सकुशल वापसी को लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेंद्र सिंह की सकुशल वापसी को लगाई गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के गुलमर्ग में तैनात पज्याणां गांव निवासी हवलदार राजेंद्र सिंह के बर्फीले इलाके में फिसलकर पाकिस्तानी सीमा में पहुंचने के बाद से लापता होने की खबर से उनके परिजन और ग्रामीण चिंतित हैं। विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री से राजेंद्र सिंह को सकुशल खोजने की गुहार लगाई है।
राजेंद्र सिंह के लापता होने की खबर आने के बाद से उनके भाई कुंदन सिंह और अवतार सिंह अपने पिता रतन सिंह के साथ देहरादून गए हैं। घर में केवल उनकी पत्नी और बच्चे हैं। पज्याणां गांव निवासी गोपाल नेगी, मुकुंद सिंह, भगवान सिंह, रघुवीर सिंह, बलवंत सिंह, चमन सिंह ने कहा कि राजेंद्र सिंह को खोजने के लिए सरकार को प्रयास तेज करना चाहिए। मामले में पाकिस्तान सरकार से बात की जानी चाहिए। उधर, कर्णप्रयाग क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने हवलदार राजेंद्र सिंह के देहरादून में अंबीवाला सैनिक कालोनी स्थित घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और राजेंद्र की सकुशल वापसी के लिए सरकार के स्तर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।