{"_id":"579787cc4f1c1b687d21eb2e","slug":"remember-kargil-martyrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल शहीदों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल शहीदों को किया याद
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Tue, 26 Jul 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर के जिला पंचायत परिसर में कारगिल शहीदों को सलामी देते सेना के अधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौर्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंगलवार को कर्णप्रयाग में राजकीय जूनियर हाईस्कूल ईड़ा-बधाणी में जन प्रतिनिधियों, परिजनों, शिक्षकों और छात्र- छात्राओं ने अमर शहीद दिलवर सिंह नेगी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
इस मौके पर शहीद के भाई विक्रम सिंह नेगी, सभाषद आरती देवी, सच्चिदानंद ममगांई, संजय सती, दमयंती राणा, लक्ष्मी चंद्रवाल, दिनेश भट्ट, गणेश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
जबकि नारायणबगड़ के जीआईसी असेड़-सिमली में विजय दिवस के मौके पर कारगिल शहीद सतीश चंद्र सती को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। दूसरी ओर गैरसैंण के मेहलचौंरी में भी शौर्य दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
कारगिल शहीदों को किया याद
कारगिल दिवस के अवसर पर मंगलवार को कारगिल शहीदों को याद किया गया। विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों के जरिए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
साथ ही जिले के कारगिल शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने कारगिल शहीदों के चित्रों का माल्यार्पण करते हुए उत्तराखंड को वीरों की धरती बताया। कहा कि देश सेवा करने के लिए सेना में भर्ती होना जरूरी नहीं है। हम अगर नैतिकता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं तो यह भी देश सेवा ही है।
इस दौरान जहां कारगिल शहीदों याद किया गया वहीं उनके परिजनों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी शाह, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, प्रेम बल्लभ भट्ट, सैनिक कल्याण अधिकारी नवीन डबराल, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, ऊषा रावत आदि मौजूद थे। डीएम ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर पौधरोपण किया।