फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Reached Hargaon and planted fruit by planting Tilak of JCB

हरगांव पहुंची जेसीबी का तिलक लगाकर फल बरसाए

Wed, 11 Mar 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Reached Hargaon and planted fruit by planting Tilak of JCB
चांदपुरगढ़ी-कांसुवा मार्ग निर्माण के दूसरे चरण का कार्य शुरू हो गया है। सड़क बनाने के लिए हरगांव पहुंची जेसीबी का ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीण खुशी से झूम उठे। उन्होंने मिठाइयां बांटीं और एक-दूसरे को फूल मालाएं पहनाईं।
विज्ञापन

चार किलोमीटर लंबे चांदपुरगढ़ी-कांसुवा मार्ग के दूसरे चरण में 4.43 करोड़ की लागत से डेढ़ किमी सड़क और बननी है। बुधवार को सड़क की कटिंग के लिए जेसीबी हरगांव पहुंची तो ग्रामीणों ने खुशी में गाजे-बाजे के साथ जेसीबी पर तिलक लगाकर फूल बरसाए। ग्रामीण भवान चाकर, बीरेंद्र भंडारी, नवीन बहुगुणा, लक्ष्मण नेगी और गांव की महिलाओं ने कहा कि सड़क बनने से गांव का विकास होगा और लोगों को आवाजाही की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed