फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ramp to be built in Karnaprayag sub-district hospital

Chamoli News: कर्णप्रयाग उपजिला अस्पताल में बनेगा रैंप

Sat, 29 Nov 2025 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 29 Nov 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
Ramp to be built in Karnaprayag sub-district hospital
गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

जिला योजना में रैंप तैयार करने के लिए मिली स्वीकृति
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। चमोली जिले के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल उपजिला अस्पताल में जल्द रैंप की सुविधा मिलेगी। अब तक यहां मरीज कई सीढि़यां पारकर अस्पताल तक पहुंचते हैं। इससे गर्भवती महिलाओं, सांस के रोगियों सहित आपातकालीन रोगियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

तहसील मुख्यालय के अपर बाजार में अस्पताल संचालित है। अस्पताल तक पहुंचने के लिए सड़क से ही कई सीढि़यां चढ़नी पड़ती हैं। इसके अलावा महिला एवं प्रसूति रोग विभाग में भी सीढि़यां चढ़कर ही पहुंचना पड़ता है। कई बार दुर्घटना व गंभीर रोगियों को स्ट्रेचर पर ले जाने के लिए अस्पताल के कर्मियों को आना पड़ता है। ऐसे में अब रैंप बनने से सुविधा मिलेगी। अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी पुरोहित ने बताया कि रैंप के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं चमोली के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि कर्णप्रयाग उपजिला अस्पताल में रैंप निर्माण के लिए जिला योजना से स्वीकृति मिली है। जल्द कार्यदायी संस्था इसका निर्माण कार्य शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed