फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ramlila Maidan was packed with people

Chamoli News: लोगों से खचाखच भरा रहा रामलीला मैदान

Thu, 05 Mar 2026 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 05 Mar 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Ramlila Maidan was packed with people
गोपेश्वर के रामलीला मैदान में होली के गीतों पर ​थिरकते होल्यार। संवाद
फोटो
विज्ञापन

गोपीनाथ मंदिर की जगह इस बार नई जगह खेली गई होली
चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में रही होली की धूम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/पोखरी/ज्योतिर्मठ/नंदानगर/कर्णप्रयाग/आदिबदरी। चमोली जनपद में हाेली पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। लोग रंगों से सराबोर होकर मस्ती में डूबे रहे। पूरे जिले में होली का त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। किसी क्षेत्र से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं आई है। गोपीनीथ मंदिर की होली रामलीला मैदान में खेली गई जो लोगों से भरा रहा।
गोपेश्वर की ऐतिहासिक होली का कार्यक्रम इस बार गोपीनाथ मंदिर परिसर से हटाकर रामलीला मैदान में किया गया। यह मैदान मंदिर परिसर से काफी बड़ा है उसके बावजूद यह मैदान खचाखच भरा रहा। पूर्वाह्न 11 बजे के आसपास इतनी भीड़ बढ़ गई कि इस मैदान में जगह कम पड़ने लगी। लोग सुबह से ही मैदान में जुटने लग गए। लोग घरों में होली खेलने के बाद रामलीला मैदान पहुंचे और डीजे पर बजने वाले गीतों पर लोग जमकर थिरके। इसमें सर्वाधिक संख्या युवाओं की रही। दोपहर एक बजे यहां पर होली का कार्यक्रम संपन्न कर दिया गया। उधर ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर परिसर में भी होली कार्यक्रम हुआ। पीपलकोटी, पोखरी, नंदप्रयाग, नंदानगर, चमोली बाजार सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने जमकर होली खेली। वहीं कर्णप्रयाग में उमा देवी मंदिर, अपर बाजार, मुख्य बाजार सहित सुभाषनगर के उमा देवी मंदिर परिसर में सामूहिक नृत्य कर होली मनाई गई। आदिबदरी मंदिर परिसर में भी सामूहिक होली खेली गई। लंगासू, गौचर, नौटी, सिमली, नारायणबगड़ और थराली सहित देवाल में होली धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन


इंसेट
गोपेश्वर के होटल रहे पैक
- गोपेश्वर की होली खेलने के लिए बड़ी संख्या में दूसरी जगह से भी युवा यहां आए हुए थे। तीन मार्च को गोपेश्वर के होटल लगभग फुल हो गए थे। रात करीब 11 बजे तक होटल खुले रहे और लोग खाने के लिए पहुंचे। जगह-जगह से बड़ी संख्या में यूट्यूबर भी यहां पहुंचे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


चोट लगने पर कई लोग पहुंचे जिला अस्पताल
गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। होली पर्व पर जिला अस्पताल गोपेश्वर में चोट लगने के पांच मामले आए। जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से बताया गया कि इमरजेंसी में चोट लगने के पांच मामले आए। किसी के हाथ में तो किसी के पांव में चोट लगी थी। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं रुद्रप्रयाग में जिला अस्पताल में होली के दौरान खेलते हुए पैर फिसलकर गिरने व चोट लगने के मरीज आए। फिजीशियन डॉ. महेश जोशी ने बताया कि चोट लगने के दो-चार मरीज अस्पताल पहुंचे थे। संवाद


दुरुस्त रही सुरक्षा व्यवस्था
रुद्रप्रयाग। जनपद में होली का पर्व शांतिपूर्ण मनाया गया। जनपद में कहीं भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। होली पर पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की गई थी।जनपद के तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, मयाली, जखोली, चन्द्रापुरी, भीरी, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, फाटा, चोपड़ा आदि स्थानों पर होली उत्साह के साथ मनाई गई। संवाद

गोपेश्वर के रामलीला मैदान में होली के गीतों पर थिरकते होल्यार। संवाद

गोपेश्वर के रामलीला मैदान में होली के गीतों पर थिरकते होल्यार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed