फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ramlila ends with Raj Tilak

राजतिलक के साथ रामलीला का समापन

Sat, 06 Nov 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Ramlila ends with Raj Tilak
बड़ागांव में आयोजित रामलीला मंचन का भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ समापन हो गया। शनिवार को बड़ागांव में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान सहित सभी पात्रों की भव्य झांकी निकाली गई।
विज्ञापन

रावण का वध के बाद वहां विभीषण का राजतिलक करने के बाद राम, लक्ष्मण, सीता, अनुमान सहित पूरी वानर सेना और रीछ अयोध्या पहुंचे। शनिवार को आयोजित झांकी में भक्तों ने भगवान राम के दर्शन किए। झांकी बड़ागांव और बाजार तक आई। युवा मंगल दल की ओर से रामलीला का आयोजन किया जा रहा था, जिसका शनिवार को भगवान राम के राजतिलक के साथ समापन हो गया। राम के पात्र में समीर कमदी, लक्ष्मण के पात्र दिगंबर भंडारी, सीता के पात्र पवन भंडारी, हनुमान के पात्र में कमलेश रावत रहे। इस दौरान हारमोनियम मास्टर अजितपाल रावत, रुपेश चौहान, रुस्तम रावत, प्रताप भंडारी, संदीप भंडारी, मनदीप, पवन भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed