{"_id":"6aec7055c4a034cdda05d58f","slug":"ramleela-concludes-in-karnaprayag-with-a-shri-ram-jhanki-chamoli-news-c-48-1-kpg1003-127718-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: श्रीराम झांकी के साथ कर्णप्रयाग में रामलीला का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: श्रीराम झांकी के साथ कर्णप्रयाग में रामलीला का हुआ समापन
Thu, 05 Nov 2026 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 05 Nov 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम की खबर--
श्री राम की झांकी के साथ कर्णप्रयाग में रामलीला का हुआ समापन
कर्णप्रयाग।
मुख्य बाजार में सामाजिक सद्भाव रामलीला समिति की ओर से दस दिवसीय रामलीला का समापन बृहस्पतिवार शाम को भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के साथ हुआ। इस दौरान नगर क्षेत्र में भगवान श्रीराम की झांकी निकाली गई। समापन पर समिति के पदाधिकारियों ने सहयोग के लिए नगरवासियों का आभार जताया। वहीं दूसरी ओर मां चंडिका देवी रामलीला कमेटी सिमली की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के चौथे दिन श्री राम वनवास के मंचन को देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। रामलीला मंचन में मुख्य राम भक्त पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्श पर चल कर ही सामाजिक परिवेश सुदृढ़ हो सकता है। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष संजय डिमरी, मां चंडिका के पुजारी प्रदीप गैरोला, आचार्य लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल, बीएन डिमरी, देवेंद्र सिंह नेगी आदि थे। संवाद
प्रकाश डिमरी
जारी