फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rain water entered houses and shops

Chamoli News: घरों और दुकानों में घुसा बारिश का पानी

Wed, 02 Aug 2023 03:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 02 Aug 2023 03:50 PM IST
विज्ञापन
Rain water entered houses and shops
फोटो
विज्ञापन

ड्रेनेज की व्यवस्था न होने से सड़कें बनीं तालाब
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली जनपद में हो रही भारी बारिश लोगों के लिए आफत का सबब बन रही है। बुधवार को सुबह हुई बारिश का पानी कई घरों और पीजी कॉलेज के पास दुकानों में घुस गया जिससे सामान खराब हो गया। पैदल रास्तों के किनारे ड्रेनेज की व्यवस्था न होने से तालाब जैसी स्थिति बनी रही, जिससे स्कूली बच्चों के साथ ही लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बुधवार सुबह छह से आठ बजे तक गोपेश्वर, पोखरी, जोशीमठ, पीपलकोटी, हेलंग, पाखी आदि क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। गोपेश्वर में नर-नारायण कॉलोनी से पम्मी जनरल स्टोर तक के रास्ते पर जगह-जगह जल भराव होने से पानी दुकानों में घुस गया। पीजी कॉलेज के समीप करीब 100 मीटर तक सड़क किनारे नाली में मलबा भर जाने से पानी सड़क से होकर सुभाष नगर में लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया। नैग्वाड़ और हल्दापानी में भी पानी लोगों के आंगन तक जा पहुंचा। बीकेटीसी के सदस्य वीरेंद्र असवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष मनमोहन चतुरा आदि ने कहा कि नगर के आंतरिक मार्गों पर पानी की निकासी की व्यवस्था नाकाफी है। उन्होंने कुंड कॉलोनी से लेकर पटियालधार तक सड़कों के किनारे नालियों की मरम्मत करने और मलबा हटाने की मांग की। वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि नगर पालिका गोपेश्वर को बारिश के पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंधन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed