{"_id":"69fde0cacb476318ad035a79","slug":"rain-damaged-the-embankment-traffic-remained-closed-for-six-hours-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-123412-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बारिश से पुश्ता क्षतिग्रस्त, छह घंटे बंद रही आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बारिश से पुश्ता क्षतिग्रस्त, छह घंटे बंद रही आवाजाही
Fri, 08 May 2026 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 08 May 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
लोनिवि देवाल- खेता सड़क सूयालकोट में बंद।स्रोत जागरूक पाठक
देवाल-खेता मार्ग पर 35 से अधिक वाहन फंसे, बरात भी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। बारिश के कारण देवाल-खेता मार्ग का पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया। इससे मार्ग पर छह घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। इस दौरान यहां दो बरातें भी फंसी रहीं। बाद में लोनिवि ने मशीन की मदद से सड़क खोली और यातायात सुचारु किया।
लगातार हो रही बारिश अब लोगों के मुसीबत बन रही है। बारिश के कारण शुक्रवार सुबह करीब सात बजे देवाल-खेता सड़क पर सुयालकोट में बंद हो गई। इससे यहां जाम लग गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की 35 से अधिक वाहनों की कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दो बरातें भी मार्ग खुलने का इंतजार करती रहीं। सूचना पर लोक निर्माण विभाग ने मशीन भेजी और सड़क खोलकर करीब छह घंट बाद आवाजाही शुरू की गई। लोनिवि के अधिशासी अभियंता अनूप कुमार ने बताया कि सुयालकोट में सड़क पर आए मलबे को जेसीबी की मदद से हटाया गया। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर एक बजे सड़क खोल दी गई।
उज्जवलपुर-जसपुर-नैणी मार्ग से डामर एक माह में ही उखड़ा
नंदासैंण। उज्जवलपुर-जसपुर-नैणी मार्ग पर हाल ही में हुआ डामरीकरण एक माह में ही उखड़ने लगा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बनने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पीएमजीएसवाई की देखरेख में बनी इस सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय विवेक नेगी और सुभाष बिष्ट ने बताया कि खराब गुणवत्ता के कारण डामर उखड़ रहा है। यदि निर्माण कार्य सही होता तो 30 से अधिक गांवों को यह सड़क इतनी जल्दी खराब नहीं होती। देवेश रावत ने कहा कि सड़क बने ज्यादा समय नहीं हुआ है फिर भी गड्ढे भरने का काम चल रहा है। वहीं पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग के ईई सचिन कुमार ने कहा कि उज्जवलपुर-जसपुर-नैणी सड़क पर डामरीकरण कार्य पूरा किया जा चुका है। इस पर अभी नाली सहित अन्य निर्माण कार्य होना है। यदि कुछ जगह सड़क खराब हो गई होगी तो उसे ठीक कर लिया जाएगा। संवाद