फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rain became an obstacle in funeral

अंतिम संस्कार में बाधक बनी बारिश

Thu, 20 May 2021 10:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Rain became an obstacle in funeral
बृहस्पतिवार को दिनभर बारिश के कारण लोगों को अंतिम संस्कार करने में परेशानियों से जूझना पड़ा। अलकनंदा नदी के बढ़ते जलस्तर और भीगी लकड़ियों में मुश्किल से लोग शवों का अंतिम संस्कार कर सके। कर्णप्रयाग में पुलिस ने बारिश के बीच ही एक कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

चमोली जिले में दो दिनों से लगातार बारिश जारी है। कर्णप्रयाग के चौकी प्रभारी कमलकांत रतूड़ी ने बताया कि बुधवार को नारायणबगड़ क्षेत्र के एक गांव में होम आइसोलेशन में रह रहे 45 वर्षीय एक व्यक्ति का कोरोना से निधन हो गया था। सूचना पर थराली पुलिस और एसडीआएफ के जवान गांव में पहुंचे और शव को अंत्येष्टि के लिए नारायणबगड़ लाए, लेकिन वहां घाट पर टीनशेड न होने से अंत्येष्टि नहीं हो पाई। फिर भारी बारिश और रात होने के कारण शव को कर्णप्रयाग लाकर मोर्चरी में रखा गया। बृहस्पतिवार को दिनभर तेज बारिश होती रही। दोपहर में अंतिम संस्कार के लिए जब शव को मोर्चरी से पोखरी पुल के नीचे बने घाट पर अलकनंदा नदी किनारे ले जाया गया तो बारिश और ज्यादा तेज हो गई। घंटों तक इंतजार के बाद मुश्किल से कोविड की गाइडलाइन के तहत पीपीई किट पहनकर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed