फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Punjab youths came to Ghangaria and looted, three arrested

Chamoli News: पंजाब के युवकों ने घांघरिया आकर की लूटपाट, तीन गिरफ्तार

Sun, 22 Jun 2025 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 22 Jun 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
Punjab youths came to Ghangaria and looted, three arrested
फोटो
विज्ञापन

महिलाओं से की थी अभद्रता, 47 हजार रुपये भी ट्रांसफर किए
गाजियाबाद के पर्यटकों से की गई थी लूटपाट
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। पंजाब से आए तीन युवकों ने घांघरिया में गाजियाबाद के चार पर्यटकों के साथ मारपीट कर उनके साथ लूटपाट कर दी। साथ आई महिला साथियों से अभद्रता भी की। पुलिस ने तीनों आरोपियों गुरविंदर सिंह उर्फ गोपी (30), राजेंद्र सिंह (21) और वंशदीप सिंह (20) तीनों निवासी टीमोंवाल, थाना खलचिया, जिला अमृतसर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटे गए पैसे और मोबाइल भी बरामद हुआ है।

शुक्रवार को गाजियाबाद निवासी प्रेम कुमार ने गोविंदघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे चार साथी (दो महिला, दो पुरुष) फूलों की घाटी घूमने आए थे। बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे वे लौट रहे थे कि घांघरिया पहुंचने पर लक्ष्मण गंगा पुलिया के पास तीन अज्ञात युवकों ने उनके साथ लाठी डंडों व पत्थरों से मारपीट कर दी। उनके पैसे छीन लिए। मोबाइल का कोड पूछकर 47 हजार रुपये ऑनलाइन किसी अज्ञात नंबर पर ट्रांसफर करवा लिए। उनके कॉलेज के आइकार्ड की फोटो खींचकर धमकी दी कि यदि शिकायत की तो जान से मार देंगे। उनके साथ आई दो महिला साथियों के साथ अभद्रता भी की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घांघरिया चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह को जांच सौंपी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस व अन्य जानकारी के आधार पर शनिवार देर शाम तीनों आरोपियों को घांघरिया के रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूटे 18 हजार रुपये नकद और एक आईफोन भी बरामद किया। गोविंदघाट थानाध्यक्ष विनोद रावत ने बताया कि तीनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज करने के 24 घंटे में मामले का खुलासा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed