{"_id":"581cbe194f1c1bc132438645","slug":"public-indignation-rally-extracted-with-drum-dmaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोल दमाऊं के साथ निकाली जन आक्रोश रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोल दमाऊं के साथ निकाली जन आक्रोश रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Fri, 04 Nov 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछड़े क्षेत्र का शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर पैनखंडा संघर्ष समिति ने जोशीमठ में जन आक्रोश रैली निकाली। ब्लाक के विभिन्न गांवों के ग्रामीण ढोल दमाऊं के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने शीघ्र शासनादेश जारी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
शुक्रवार को जोशीमठ ब्लाक के विभिन्न गांवों के ग्रामीण 11 बजे ब्लाक कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए। यहां से ग्रामीण ढोल-दमाऊं के साथ टीसीपी तिराहे, मारवाडी चौक होते हुए तहसील प्रांगण पहुंचे और यहां नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। यहां आयोजित सभा में महिला मंगल दल गणाई की महिलाओं ने छोड़ी दाथुली पकड़ी कलम चला ओबीसी की रैली मां... जन गीत से मांग उठाई।
विज्ञापन
समिति के संयोजक भरत सिंह कुंवर ने कहा कि 55 दिनों से जनता सीएम की घोषणा पर शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर आंदोलनरत है, लेकिन सरकार की ओर से जनता को छलने का प्रयास किया जा रहा है। अधिवक्ता भवान सिंह चौहान ने कहा कि जोशीमठ क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते जनता चार दशक से पिछड़ा क्षेत्र में शामिल करने की मांग कर रही है जिसे अभी तक पूरा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस मौके पर ओम प्रकाश डोभाल, किशोर पंवार, हरीश भंडारी, मीना डिमरी, हरीश सती, बलवीर सिंह नेगी, अजीत पाल सिंह, भगवती प्रसाद नंबूरी, लक्ष्मण सिंह नेगी, राकेश भंडारी, राम सिंह चौहान, गीता देवी चौहान, ठाकुर सिंह राणा, देवेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।