{"_id":"68c2add46d1f02dad70430c7","slug":"provide-quality-seeds-to-farmers-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-114716-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: काश्तकारों को गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: काश्तकारों को गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराएं
Thu, 11 Sep 2025 04:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 11 Sep 2025 04:39 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में जिला योजना के तहत कृषि और उद्यान विभाग में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को काश्तकारों को गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने कृषि अधिकारी को जिला योजना के तहत खेतों की सुरक्षा और उत्पादन वृद्धि के लिए योजना तैयार करने के निर्देश दिए। कृषि अधिकारी जेपी तिवारी ने कहा कि जिला योजना के तहत विभाग को अवमुक्त 200 लाख की धरनाशि के सापेक्ष 113 लाख के कार्य किए गए हैं जबकि अन्य कार्य गतिमान हैं। योजना के तहत कृषि सुरक्षा, बीज वितरण, सिंचाई क्षेत्र का विकास जैसे कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान उद्यान विभाग के देवी प्रसाद डंगवाल ने बताया कि विभाग को योजना के तहत अवमुक्त 205 लाख की धनराशि के सापेक्ष 36.01 लाख की धनराशि व्यय की गई है। जिले में खाद्य प्रसंस्करण, सब्जी बीज वितरण, पॉली हाउस निर्माण और फूलों के उत्पादन के कार्य करवाए जा रहे हैं। संवाद