फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Prepare strategy to speed up the movement

आंदोलन को गति देने के लिए रणनीति तैयार

Sat, 13 Jul 2019 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
Prepare strategy to speed up the movement
कर्णप्रयाग मे गैरसैंण स्थायी राजधानी की मांग को लेकर पुरसाड़ी जेल से रिहा होने के बाद आंदोलकारि? - फोटो : KARNPRYAG
गैरसैंण। स्थायी राजधानी गैरसैंण के लिए आंदोलन को गति देने के लिए संघर्ष समिति ने दूसरे चरण की रणनीति तैयार की गई है। राजधानी की मांग के लिए 20 जुलाई से नौ नवंबर तक लगातार धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां आयोजित बैठक में आंदोलनकारियों ने विधानसभा परिसर में अविलंब निर्माण कार्य पूरा करने, आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और गैरसैंण को जिला घोषित करने की मांग भी उठाई। कहा गया कि पूर्व विधायक डा. एपी मैखुरी, जीतराम टम्टा, राजेंद्र भंडारी, रानीखेत के पूर्व विधायक मदन बिष्ट मार्गदर्शक मंडल में होंगे। राजधानी संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण बिष्ट के नेतृत्व में आंदोलन में सुरेश बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट और नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत संचालन समिति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। निर्णय लिया गया कि 20 जुलाई से पांच सितंबर तक विधानसभा कर्णप्रयाग के 11 लोग प्रतिदिन धरना देंगे। छह से 10 तक थराली, 11 से 15 तक बदरीनाथ, 16 से 25 तक द्वारहाट, 26 से 30 रुद्रप्रयाग, 1 से 5 पौड़ी, 6 से 10 अल्मोड़ा, 11 से 15 अक्तूबर बागेश्वर, 16 से 20 चंपावत, 21 से 25 टिहरी और उत्तरकाशी, 27 से 31 देहरादून, 1 से 3 नवंबर तक पिथौरागढ़, 4 से 6 नवंबर नैनीताल, 7 से 9 नवंबर राज्य स्थापना दिवस तक ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार के लोग रामलीला मैदान गैरसैंण में धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed