फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Preparations for the environment fair begin; sub-committees constituted.

Chamoli News: पर्यावरण मेले की तैयारियां शुरू, उपसमितियां गठित

Sun, 11 Oct 2026 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 11 Oct 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the environment fair begin; sub-committees constituted.
नंदासैंण। पर्यावरण संवर्द्धन पर्यटन एवं विकास मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को विनोद रावत की अध्यक्षता में मेला समिति की चौथी बैठक हुई। इसमें मेले की संपूर्ण रूपरेखा तय की गई और सफल संचालन के लिए उपसमितियों का गठन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं की रूपरेखा भी तैयार हुई। इनमें विद्यालयों और महिला मंगल दल प्रस्तुतियां देंगे। वॉलीबॉल और दौड़ जैसी खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी। मेले की दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई। बताया गया कि मेला परिसर में लगने वाली दुकानों से समिति को 1.65 लाख की आय होगी। बैठक में मेले की व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई। मेला सचिव अशोक सिंह चौधरी, सहसचिव सूरज चौधरी, सहसचिव रेवत नेगी, कोषाध्यक्ष अर्जुन भंडारी और राजेंद्र नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed