{"_id":"6985ef4921a31d9ada07c89a","slug":"preparations-for-the-championship-were-reviewed-in-auli-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-117061-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: औली में चैंपियनशिप की तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: औली में चैंपियनशिप की तैयारियों का लिया जायजा
Fri, 06 Feb 2026 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 06 Feb 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। औली में विंटर कार्निवाल और राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ औली पहुंचे। औली में 12 से 16 फरवरी तक विंटर कॉर्निवाल और राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप का आयोजन प्रस्तावित है। प्रशासन भी प्रतियोगिता के आयोजन के लिए तैयारियों में जुट गया है।
उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने औली का निरीक्षण कर बर्फ की उपलब्धता देखी। उन्होंने बताया कि औली में विंटर कॉर्निवाल के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा इसकी रुपरेखा तैयार की जा रही हैं। कार्निवाल में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। रम्माण आयोजन के साथ ही स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। संवाद