फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Prayed to Mother Chandika for world welfare

Chamoli News: मां चंडिका से की विश्व कल्याण की प्रार्थना

Tue, 24 Mar 2026 04:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 24 Mar 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
Prayed to Mother Chandika for world welfare
कर्णप्रयाग/गैरसैंण। चैत्र नवरात्र पर क्षेत्र के पौराणिक मंदिरों में हो रहे अनुष्ठान में श्रद्धालु बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग कर रहे हैं। कर्णप्रयाग के श्रीराजराजेश्वरी चंडिका मंदिर सिमली में आयोजित नवरात्र पूजन में क्षेत्र के सुंदरगांव, सेनू, कोली, पुड़ियाणी, जाख, सिमली, गैरोली आदि गांवों की महिलाएं भजन-कीर्तन से मां चंडिका की स्तुति से विश्व कल्याण की प्रार्थना कर रही हैं। वहीं उमा देवी मंदिर, जिलासू की चंडिका मंदिर, नंदा देवी मंदिर नौटी आदि मंदिर में भी अनुष्ठान हो रहा है। वहीं गैरसैंण के डुंग्री गांव में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा में कथा व्यास आचार्य नरोत्तम प्रसाद सिलोड़ी ने कहा कि जब भी त्रिभुवन पर असुरों ने अत्याचार और अनाचार किया है मां नव दुर्गा ने विभिन्न स्वरूपों में उनका संहार कर देवताओं और मनुष्यों की रक्षा की है। अनुष्ठान में पूर्व प्रधान सुरेश सिरस्वाल, राजेंद्र प्रसाद आदि ने प्रतिभाग किया। वहीं ब्लाॅक के खंसर घाटी के दिवाधार में आयोजित अनुष्ठान यज्ञ की पूर्ण आहुतियों के साथ संपन्न हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed