फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pradhan wrote a letter to the Chief Minister with blood for road construction

सड़क निर्माण के लिए प्रधान ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

Wed, 09 Jun 2021 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Pradhan wrote a letter to the Chief Minister with blood for road construction
पैठाणी के ग्राम प्रधान मृत्युंजय परिहार ने गांव के लिए सड़क निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखा। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को यह पत्र भेजा।
विज्ञापन

मृत्युंजय परिहार ने कहा कि उनके गांव के लिए 2018 में 2 किमी मोटर मार्ग स्वीकृत हुआ था और इसके उपरांत मार्ग के लिए विधायक की संस्तुति पर टेंडर की विज्ञप्ति भी निकाली गई, लेकिन न टेंडर हुए और न ही मोटर मार्ग बन सका। कहा कि कर्णप्रयाग-बेजनाथ-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग से महज दो किमी की दूरी पर पैठाणी गांव है। यहां के ग्रामीण लंबे समय से मार्ग और पुल की मांग करते आ रहे हैं लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव ने कहा कि पैठाणी ग्रामवासियों का ज्ञापन जल्द मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जगत सिंह परिहार सिरताज सिंह परिहार, ओमप्रकाश परिहार, रघुवीर सिंह परिहार और भूपेंद्र लाल आर्य आदि ग्रामीण मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed