{"_id":"6ab52344c0bba0a1d7030afd","slug":"postal-camp-organized-villagers-get-relief-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-126850-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: डाक शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: डाक शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को मिली राहत
Thu, 24 Sep 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 24 Sep 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो
जिलासू। डाक विभाग की ओर से तहसील मुख्यालय में विशेष डाक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को नया आधार कार्ड बनवाने, मोबाइल नंबर अपडेट कराने और आवश्यक त्रुटियों में सुधार की सुविधा दी गई। इसके अलावा पीएम किसान निधि, सुकन्या समृद्धि योजना तथा डाक बचत खातों से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर का लाभ क्षेत्र के लगभग 25 ग्रामीणों ने उठाया। डाक विभाग के कर्णप्रयाग ईस्ट के इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों में लोगों को घर के पास ही सेवाएं उपलब्ध कराना है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में ही सुविधाएं मिलने से उन्हें दूर स्थित दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिली। संवाद