{"_id":"5703e2c14f1c1b1230c8110c","slug":"police-removed-the-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस सुरक्षा के बीच अतिक्रमण हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस सुरक्षा के बीच अतिक्रमण हटाया
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Tue, 05 Apr 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
Removal of encroachments
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय इंटर कालेज की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को हटाने को लेकर विद्यालय परिसर में हंगामा हुआ। यहां एक महिला की ओर से अवैध रूप से विद्यालय की भूमि पर कब्जा किया जा रहा था, जिससे हटवाने के लिए पीटीए ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर विद्यालय की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन
जीआईसी गोपेश्वर की भूमि पर कुछ दिनों से एक महिला की ओर से कब्जा किया जा रहा था। महिला ने यहां टेंट लगाया और यहीं रहने लगी थी। इसकी सूचना विद्यालय प्रबंधन ने पीटीए पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
इसके बाद विद्यालय में पीटीए की बैठक हुई और अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए थाना गोपेश्वर को लिखित शिकायती पत्र दिया। शिकायत मिलने पर थानाध्यक्ष कविन्द्र दीक्षित मय फोर्स मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
महिला कब्जा न हटाए जाने पर अड़ी रही। महिला ने जमीन के कागज भी दिखाए, लेकिन पुलिस इस पर संतुष्ट नहीं हुई। विवाद बढ़ने पर पीटीए ने डीईओ (माध्यमिक) आशुतोष भंडारी को मौके पर बुलाया। इसके बाद पुलिस की अभिरक्षा में अवैध अतिक्रमण हटाया गया। डीईओ (माध्यमिक) भंडारी ने बताया कि उक्त भूमि ग्रामीणों की ओर से वर्ष 1948 में गीता स्वामी जी को दान की गई थी।
इसके बाद यहां स्वामी जी की ओर से विद्यालय की स्थापना करवाई गई। अब कई लोगों की ओर से यहां भूमि पर अपना हक बताया जा रहा है। इसके लिए राजस्व भूमि के डिमारकेशन के लिए लिखा गया है। शीघ्र भूमि का डिमारकेशन करवा कर पक्की चाहरदीवारी निर्माण करवाया जाएगा।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, नवल भट्ट, रोहिताश पुरोहित, सीमा असवाल, सतेंद्र रावत और रामेश्वर प्रसाद आदि मौजूद थे।