फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Police personnel honored for doing commendable work

Chamoli News: सराहनीय कार्य करने पर पुलिस कर्मी सम्मानित

Tue, 06 Dec 2022 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Police personnel honored for doing commendable work
पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी ली और थानों में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश भी दिए। इस दौरान पिछले महीने ड्यूटी के दौरान सराहनीय कार्य करने पर उप निरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण, कांस्टेबल हरेंद्र, हेड कांस्टेबल मनमोहन भंडारी, कांस्टेबल संजय बलूनी, कांस्टेबल राजेंद्र रावत को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने सत्यापन अभियान चलाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई करने, शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर लोडिंग, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट व तीन सवारी बैठाकर दुपहिया वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में साइन बोर्ड लगाने, इनके सुधारीकरण के लिए संबंधित विभागों से समन्वय बनाने, महिला सुरक्षा के प्रति गंभीरता बरतते हुए शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने आदि के दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed