Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pokhari's team won the final cricket match.

Chamoli News: क्रिकेट का फाइनल मैच पोखरी की टीम ने जीता

Tue, 13 Jan 2026 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 13 Jan 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Pokhari's team won the final cricket match.
पोखरी के नंदाकुंड मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्रॉफी देते पूर्व कैबिन
फोटो
विज्ञापन

पोखरी। नंदाकुंड खेल मैदान में आयोजित प्रवीण राणा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच पोखरी की टीम ने जीत लिया। पोखरी ने कांडई चंद्रशिला की टीम को 94 रनों से हराया।

ग्राम कांडई चंद्रशिला के नवयुवक मंगलदल की ओर से इस प्रतियोगिता का आयोजन 28 दिसंबर से किया गया। मंगलवार को फाइनल मैच हुआ। टॉस जीतकर कांडई चंद्रशिला ने पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। पोखरी की टीम ने निर्धारित 18 ओवर में 181 रन बनाए। जवाब में कांडई चंद्रशिला की टीम 87 रनों पर आउट हो गई। विजेता टीम को ट्राॅफी व 31 हजार रुपये जबकि उपविजेता टीम को ट्राॅफी व 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इससे पूर्व फाइनल मैच का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने किया। उन्होंने क्रिकेट कमेटी को 5100 रुपये की धनराशि दी। इस दौरान कांडईचंद्रशिला के प्रधान भगत भंडारी, नवीन राणा, सत्येंद्र नेगी, दिगंबर बर्त्वाल, संतू नेगी, बचन सिंह, रघुवीर नेगी, नवनीत, अंजना देवी आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed