फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Players should illuminate the name of the country at the international level too: Sandhu

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करें खिलाड़ी : संधू

Mon, 07 Feb 2022 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Players should illuminate the name of the country at the international level too: Sandhu
औली में राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप में मुख्य सचिव डा. एसएस संधु को स्मृति चिन्ह भेंट करते आईटी? - फोटो : GOPESHWAR
औली में तीन दिवसीय राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों (राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप) का सोमवार को मुख्य सचिव एसएस संधू ने शुभारंभ किया। उन्होंने खेलों का शुभारंभ करते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने आए विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करें और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करें। वहीं राष्ट्रीय शोक के कारण प्रतियोगिता के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हुए।
विज्ञापन

सोमवार को औली में तीन दिवसीय राष्ट्रीय शीतकालीन खेल प्रतियोगिताएं सोमवार से शुरू हो गईं। पूर्वाह्न 11 बजे मुख्य सचिव एसएस संधू औली पहुंचे और खेलों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के कारण निर्वाचन आयोग से कुछ दिन पहले ही खेलों की अनुमति मिली है। इतने कम समय में आयोजक जीएमवीएन, आईटीबीपी, पर्यटन, स्पोर्ट्स एसोसिएशन, स्की एंड स्नो बोर्ड ने बेहतर काम किया है।
विज्ञापन

आईटीबीपी के आईजी/औली स्कीइंग सेंटर के प्रधानाचार्य शशि भूषण शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिताएं तीन दिनों तक चलेंगी। इसमें 17 राज्यों से 250 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में सीनियर महिला-पुरुष अंडर 21, अंडर 16, अंडर 18 और अंडर 14 आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। वहीं भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन के कारण दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है, जिसके चलते खेल प्रतियोगिताओं के शुभारंभ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए। इस दौरान उप जिलाधिकारी जोशीमठ कुमकुम जोशी, सीओ पुलिस धनसिंह तोमर, तहसीलदार प्रदीप नेगी, जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा, स्कीइंग फेडरेशन भारत के सचिव रुपचंद्र नेगी, स्की एंड स्नोबोर्ड उत्तराखंड के सचिव प्रवीन शर्मा, अपर निदेशक पर्यटन पूनम चंद्र, कर्नल पुंडीर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed