फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Players from Uttarakhand shine in Winter Carnival

Chamoli News: विंटर कार्निवाल में उत्तराखंड के खिलाड़ी छाए

Sun, 23 Mar 2025 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 23 Mar 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
Players from Uttarakhand shine in Winter Carnival
फोटो
विज्ञापन

दूसरे दिन अल्पाइन रेस के अंतर्गत जायंट सलालोम की अंडर 21, 18, 16 और 14 की प्रतियोगिताएं हुईं
प्रतियोगिता में 80 से अधिक प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। औली में विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन हुई प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। दूसरे दिन अल्पाइन रेस के अंतर्गत जायंट सलालोम की अंडर 21, अंडर 18, अंडर 16 और अंडर 14 की प्रतियोगिताएं हुईं। स्की माउंटेनियरिंग में वार्टिकल और नौडिक स्प्रिंट रेस हुई। प्रतियोगिता में 80 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

रविवार को हुई प्रतियोगिता के जायंट सलालोम अंडर 21 के पुरुष वर्ग में प्रियांशु कवाण, हिमांशु कवाण, मयंक भंडारी, अंडर 18 में साहिल डिमरी, आयुष कवाण और वैभव कवाण क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 16 में आयुष भट्ट प्रथम, प्रियांशु भुजवाण द्वितीय और सौरभ डिमरी तृतीय रहे। जबकि महिला वर्ग के अंडर 21 में शोभा प्रथम, भारती भुजवाण द्वितीय, मुस्कान कवाण तृतीय रहीं। अंडर 18 वर्ग में महक कवाण प्रथम, प्रियांशी भट्ट द्वितीय, अंडर 14 में मिस्टी प्रथम, वैश्नवी द्वितीय रहीं। ये सभी उत्तराखंड टीम के खिलाड़ी हैं। ओपन सीनियर वर्ग में जय सिंह प्रथम, तासी नमग्याल द्वितीय, अंकित कवाण तृतीय स्थान पर रहे। तीनों आईटीबीपी की टीम से हैं। वहीं स्की माउंटेनियरिंग के पुरुष वर्ग में हिमांशु भंडारी, हिमांशु कवाण, विवेक, जबकि महिला वर्ग में महक कवाण, संगीता भट्ट और रिया कवाण क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। सभी उत्तराखंड की टीम से हैं। नोडिक स्प्रिंट रेस में सपना, किरण, पूजा भट्ट व पुरुष वर्ग में बलवंत, राजेश और इरफान अहमद क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान रहे। सभी आईटीबीपी के खिलाड़ी हैं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एलएन व्यास, लक्ष्मण मेहता, लक्ष्मी डिमरी नानक चंद्र, कमल किशोर, प्रदीप शाह, प्रदीप मंद्रवाल, आयोजनकर्ता अजय भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed