फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pinder Panther Club won the tournament

Chamoli News: पिंडर पैंथर क्लब ने जीता टूर्नामेंट

Mon, 17 Feb 2025 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 17 Feb 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
Pinder Panther Club won the tournament
नारायणबगड़। नौली (बड़गांव) में आयोजित स्वर्गीय रवींद्र सिंह सेनवाल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब पिंडर पैंथर क्लब की टीम ने जीता। जबकि उपविजेता व्यापार संघ नारायणबगड़ रहा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पिंडर पैंथर क्लब और व्यापार संघ नारायणबगड़ के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नारायणबगड़ की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 153 रन बनाए। नारायणबगड़ की ओर से बल्लेबाज दीपक ने सर्वाधिक 50 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य हासिल करने उतरी पिंडर पैंथर की टीम ने 16वें ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर मुकाबला जीत लिया। विजेता टीम पिंडर पैंथर क्लब को कमेटी ने 25000 और उपविजेता टीम को 15000 और ट्रॉफी प्रदान की गई। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब पिंडर पैंथर के शंकर को दिया गया। इस मौके पर मोहित जुयाल, गोलू मियां, पवन जुयाल, मयंक नेगी, नरेंद्र रावत, मनीष, मानवेन्द्र नेगी, हीरु बुटोला तथा ममंद बड़गांव की महिलाएं मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed