फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Performance of BJP in protest against financial irregularities

वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में भाजपाइयों का प्रदर्शन

Thu, 04 Mar 2021 07:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
Performance of BJP in protest against financial irregularities
गौचर में प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : KARNPRYAG
जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी पर नंदा राजजात कार्यों में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पुतला फूंका। भाजपा नेता विनोद नेगी, विजय चमोला के नेतृत्व में चांदपुरगढ़ी मंडल के कार्यकर्ताओं ने आदिबदरी बाजार से पीपलचट्टी चौराहे तक जलूस निकाला और जिपं अध्यक्ष पर दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग उठाई। मंडल महामंत्री वीरेंद्र प्रभु ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष से शीघ्र इस्तीफा देने की मांग की। इस मौके पर टीका मैखुरी, विजया बरमोला, पुरुषोत्तम शास्त्री, प्रेमा देवी, मुन्नी देवी और मनोज चौहान मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं गौचर में भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष का पुतला फूंका। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जलूस निकाला। प्रदर्शन करने वालों में पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट, सभासद अनिल नेगी, मुकेश नेगी, सुरेंद्र लाल, गजेंद्र नयाल, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, नवीन टाकुली, सुरेश कुमार, सुनील पुजारी, पवित्रा बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed