{"_id":"6790f07c471ea3e6a10d981c","slug":"people-will-vote-today-to-form-small-government-in-cities-gopeshwar-news-c-5-1-drn1019-600135-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नगरों की छोटी सरकार बनाने के लिए जनता आज करेगी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नगरों की छोटी सरकार बनाने के लिए जनता आज करेगी मतदान
Wed, 22 Jan 2025 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 22 Jan 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर खेल मैदान से सामग्री के साथ बूथों के लिए रवाना होतीं पोलिंग पार्टियां। संवाद
फोटो
10 निकायों के सभी 80 बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां
सुबह आठ बजे से शुरू होगा मतदान, प्रशासन ने कमर कसी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। नगर निकायों की छोटी सरकार (अध्यक्ष व सभासद) के लिए आज मतदान होगा। मतदान संपन्न कराने के लिए 10 निकायों के सभी 80 बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा और पांच बजे तक चलेगा। जिले को 10 जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है।
बुधवार सुबह खेल मैदान गोपेश्वर से सभी 10 निकायों के लिए 80 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी, एसपी सर्वेश पंवार, नोडल अधिकारी कार्मिक नंदन कुमार, उप निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को मतपेटी व मतदान सामग्री वितरित की गई। दोपहर तक सभी पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों तक पहुंच गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जोनल, सेक्टर व पीठासीन अधिकारियों को बेहतर तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए। कहा कि मतदान समय पर शुरू करें और हर दो घंटे में मतदान का अपडेट कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएं। मतदान समाप्ति के बाद उसी दिन पोलिंग पार्टियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए। जिले में 80 मतदेय स्थलों के लिए 103 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं जिसमें 23 रिजर्व हैं। जिले की चार नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में कुल 54,174 मतदाता पंजीकृत हैं, जिसमें 26112 महिला जबकि 28062 पुरुष मतदाता हैं। जिले को 10 जोन व 18 सेक्टर में बांटा गया है।
इंसेट
गोपेश्वर नगर पालिका में सबसे अधिक मतदेय स्थल
- गोपेश्वर नगर पालिका के 11 वार्डों में 20 मतदेय स्थल बनाए गए हैं जिसमें कुल 13162 मतदाता हैं। गौचर के सात वार्डों के लिए 11 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। यहां 8516 मतदाता हैं। वहीं नगर पालिका ज्योतिर्मठ के नो वार्डों के लिए 10 मतदेय स्थल बनाए हैं और यहां मतदाता 7937 हैं। जबकि नगर पालिका कर्णप्रयाग के सात वार्डों के लिए आठ मतदेय स्थल हैं और यहां 6327 मतदाता हैं। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
136 ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान
गोपेश्वर। निकाय चुनाव में तैनात 136 कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। खेल मैदान गोपेश्वर में पांच सुविधा केंद्र बनाए गए थे जिसमें कार्मिकों के लिए मतदान की व्यवस्था की गई थी। आरओ ने 148 पोस्टल बैलेट जारी किए थे। सुविधा केंद्र प्रभारी विनय जोशी ने बताया कि 148 कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट लिया था और 136 ने मतदान किया। जिले से बाहर ड्यूटी पर गए दो कार्मिक पूर्व में पोस्टल बैलेट से मतदान कर चुके हैं। संवाद
60 होमगार्ड जवान हरिद्वार हुए रवाना
गोपेश्वर। निकाय चुनाव में जिले के 275 जवान भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जवानों के ठहरने की व्यवस्था राजकीय इंटर कॉलेज घिंघराण में की गई है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने होमगार्ड के जवानों की ब्रीफिंग ली। वहीं निकाय चुनाव के लिए जिले के 60 जवानों को हरिद्वार जनपद भेज दिया गया है। दो बसों में जवान हरिद्वार के लिए रवाना हुए। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
रुद्रप्रयाग : 77 प्रत्याशियों के भाग्य के फैसले पर लगेगी मुहर
पांच निकायों में अध्यक्ष के 16 और सभासद के लिए 61 प्रत्याशियों का होना है चुनाव
30 पोलिंग बूथों पर होगा मतदान, सभी तैयारियां पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि। निकाय चुनाव के तहत रुद्रप्रयाग जिले की पांच निकाय में अध्यक्ष व सभासद पदों के लिए 30 पोलिंग बूथों पर मतदान होगा। पांचों निकाय में अध्यक्ष पद के लिए 16 और सभासद के लिए 61 प्रत्याशी मैदान में हैं। निकायों में कुल 18,237 मतदाता वोट डालेंगे जिसमें 9427 पुरुष व 8810 महिलाएं शामिल हैं।
वहीं निकाय चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डाॅ. सौरभ गहरवार और प्रेक्षक मुक्ता मिश्रा व युक्ता मिश्रा की देखरेख में खेल कांप्लेक्स मैदान से 30 पोलिंग पार्टियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। शाम तक सभी पार्टियां अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच गई थीं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका रुद्रप्रयाग के सात वार्डों के लिए 11 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वहीं नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सात वार्डों के लिए 7 और नगर पंचायत तिलवाड़ा, ऊखीमठ और गुप्तकाशी में मतदान के लिए 4-4 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 30 पोलिंग पार्टियों में 30 महिला कार्मिक भी शामिल हैं। सात पोलिंग पार्टियों को आरक्षित किया गया है। संवाद