{"_id":"6797924f51e7fcfd1f0d41a8","slug":"people-reached-kotiada-village-by-taxi-for-the-first-time-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-112177-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कोटियाड़ा गांव तक पहली बार टैक्सी से पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कोटियाड़ा गांव तक पहली बार टैक्सी से पहुंचे लोग
Mon, 27 Jan 2025 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 27 Jan 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
देवाल ब्लॉक के कोटियाड़ा सड़क तैयार, सोमवार को गांव में पहुंची टैक्सी। स्रोत: जागरूक पाठक।
फोटो
देवाल। कोटियाड़ा गांव की सड़क कटिंग पूरी होने के बाद सोमवार से यहां टैक्सी और दोपहिया वाहन चलने शुरू हो गए हैं। गांव में पहली बार टैक्सी से लोग पहुंचे और ग्रामीणों ने खुशी जताई।
ब्लॉक के कोटियाड़ा गांव के लिए पीएमजीएसवाई की ओर से चौड़-बोरागाड़ से तीन किमी सड़क की कटिंग की गई है। बीते 12 जनवरी को गांव तक सड़क की कटिंग करते हुए जेसीबी पहुंची। अब सोमवार को पहली बार गांव के लोग टैक्सी से अपने गांव कोटियाड़ा पहुंचे। गांव के टैक्सी चालक कलम कोटेड़ी का लोगों ने स्वागत किया। गांव में टैक्सी व दोपहिया आने पर गंगा सिंह, दिग्पाल सिंह, खुशाल सिंह, करन सिंह, यशवंत सिंह, मोहन सिंह, चंदन कोटेड़ी, पतिमा देवी, लीला देवी, गंगी देवी, रोशनी देवी मोहनी आदि ने खुशी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे इंतजार के बाद आज वे टैक्सी से अपने गांव पहुंचे। संवाद