फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   people of the Ghat carried out the tricolor rally for the road

सड़क के लिए घाट की जनता ने निकाली तिरंगा रैली

Wed, 27 Jan 2021 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
people of the Ghat carried out the tricolor rally for the road
नंदप्रयाग-घाट सड़क के चौड़ीकरण की मांग पर तिरंगा यात्रा निकालते स्थानीय लोग। - फोटो : GOPESHWAR
नंदप्रयाग-घाट (19 किमी) सड़क के डेढ़ लेन निर्माण की मांग को लेकर घाट बाजार में चल रहे आंदोलन के तहत लोगों ने तिरंगा रैली निकाली। रैली में महिलाओं भी शामिल हुईं। वहीं, पिछले पंद्रह दिनों से छह लोगों का आमरण अनशन बुधवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर लोगों ने देश भक्ति गीतों के साथ भेंटी पुल, अस्पताल रोड, ब्लॉक रोड, लोनिवि गेस्ट हाउस, पुराना बाजार होते हुए आंदोलन स्थल तक तिरंगा रैली निकाली। आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे उक्रांद नेता मोहित डिमरी ने कहा कि नंदप्रयाग-घाट के चौड़ीकरण की बेहद जरूरत है। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मनोज कठैत ने कहा कि डेढ़ माह से सड़क चौड़ीकरण के लिए आंदोलन चल रहा है, लेकिन सरकार की ओर से कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे जनता में आक्रोश बना हुआ है। इस मौके पर प्रिंसी रावत, अमित गोदियाल, राम सिंह रावत, संदीप रावत, मनमोहन चतुरा, जितेंद्र धिरवाण, ज्ञानेंद्र खंतवाल, मदन मिश्रा, समीर रतूड़ी, राजीव नयन बहुगुणा और सौरभ राजपूत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed