फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   People of SC-ST community took out a rally

Chamoli News: एससी-एसटी समुदाय के लोगों ने निकाली रैली

Wed, 21 Aug 2024 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 21 Aug 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
People of SC-ST community took out a rally
ज्यतिर्मठ में रैली निकालते एससी-एसटी वर्ग के लोग। संवाद 
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ/पोखरी। आरक्षण बचाओ संयुक्त मोर्चा की ओर से ज्योतिर्मठ में रैली निकाल गई। एससी-एसटी समुदाय के लोगों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर आरक्षण पूर्व की भांति रखने की मांग की।
बुधवार को ज्योतिर्मठ बाजार में एससी-एसटी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। उन्होंने बाजार से तहसील तक रैली निकाली और एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के सुझाव से वे बिल्कुल सहमति नहीं हैं। उन्होंने पीएम से सभी न्यायालयों में एससी-एसटी व ओबीसी का 50 प्रतिशत कोटा पूरा भरने तक सामान्य वर्ग की नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही सीधी भर्ती व प्रमोशन में आरक्षण को नवीं सूची में डालने, प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण लागू करने के लिए कानून लाने, एससी-एसटी के लिए अलग-अलग आयोग बनाने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान भारतीय संवैधानिक सभा चमोली के संयोजक दीपक टम्टा और सतेंद्र नखोलिया सहित अन्य लोग शामिल रहे। वहीं पोखरी में भी आरक्षण बचाओ संयुक्त मोर्चा ने रैली निकाली। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के एक अगस्त के आदेश पर संसद में पुनर्विचार करते हुए विधेयक पास कर आरक्षण की व्यवस्था को यथावत रखने की मांग की। इस मौके पर मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष नाथी लाल, जिला सचिव इंद्रप्रकाश रड़वाल, शुक्रू लाल लोहिया, सज्जन रड़वाल, बृजेश, विनोद, गंभीर लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई टिहरी। संगठन के जिलाध्यक्ष राेशनलाल शाह ने कहा कि हाल ही में उच्च न्यायालय द्वारा नौकरियों और शौक्षिक संस्थानों में प्रवेश के लिए निर्धारित एससी-एसटी आरक्षण में उप वर्गीकरण कर क्रीमीलेयर के नियम को लागू करने के सुझाव का संसद में एक्ट बनाने की पहल की थी, जिसका सभी एससी-एसटी संगठन पुरजोर विरोध करते हैं। ज्ञापन देने वालों में रमेश गराकोटी, राम प्रकाश सोनी, रमेश शाह, दिनेश राज, मनोज खंडवाल, राजेश मनीष, गुमान लाल, नैन सिंह, प्रियंका, ज्योति भारती, ओम प्रकाश, नरेंद्र, सोहन, हंसलाल, प्रदीप, सुरजीत सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed