फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   People of Dimri Panchayat reached Pandukeshwar from Nrusinha Temple carrying Gadu Ghada.

Chamoli News: गाडू घड़ा लेकर नृसिंह मंदिर से पांडुकेश्वर पहुंचे डिमरी पंचायत के लोग

Tue, 20 Jan 2026 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 20 Jan 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
People of Dimri Panchayat reached Pandukeshwar from Nrusinha Temple carrying Gadu Ghada.
ज्योतिर्मठ नृसिंह मंदिर से पांडुकेश्वर पहुंचा गाडू घड़ा। स्रोत: जागरुक पाठक 
फोटो
विज्ञापन

आज ज्योतिर्मठ से डिम्मर के लिए रवाना होगा गाडू घड़ा
वसंत पंचमी से पूर्व राजदरबार टिहरी पहुंचेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित करने की प्रक्रिया के तहत डिमरी पंचायत के लोग बुधवार को गाडू घड़ा लेकर नृसिंह मंदिर से पांडुकेश्वर लेकर पहुंचे। 21 जनवरी को वापस नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ होते हुए इसे डिम्मर ले जाया जाएगा। वहां से गाडू घड़ा राजदरबार नरेंद्रनगर ले जाया जाएगा।

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि हर साल वसंत पंचमी पर नरेंद्रनगर स्थित राजदरबार में घोषित की जाती है। तिथि घोषित होने से पहले गाडू घड़ा लेकर डिमरी पंचायत के लोग राजदरबार में पहुंचते हैं। इसी क्रम में बुधवार को डिमरी पंचायत के लोग परंपरा के अनुसार गाडू घड़ा लेकर पांडुकेश्वर पहुंचे। वहां विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। बुधवार सुबह डिमरी पंचायत के लोग पूजा-अर्चना के बाद गाडू घड़ा लेकर नृसिंह मंदिर पहुंचेंगे वहां से देर शाम तक डिम्मर पहुंचेंगे। वसंत पंचमी से एक दिन पहले गाडू घड़ा लेकर नरेंद्रनगर पहुंच जाएंगे। इस दौरान हेमचंद्र डिमरी, सतीश चंद्र डिमरी, सुधीर डिमरी, संदीप डिमरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed