फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   people injured, 8 injured in accident in Max trench near Durmi village

दुर्मी गांव के पास मैक्स खाई में गिरी, हादसे में 3 लोग घायल, 8 चोटिल

Wed, 31 Mar 2021 09:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
people injured, 8 injured in accident in Max trench near Durmi village
चमोली से पगना जा रही एक मैक्स दुर्मी गांव के पास खाई में जा गिरी। वाहन में कुल 11 लोग सवार थे जिसमें 3 लोग घायल और 8 लोग चोटिल हो गए। वाहन में कई शिक्षक भी थे जो छुट्टी खत्म होने के बाद वापस स्कूल के लिए क्षेत्र में जा रहे थे।
विज्ञापन

बिरही-निजमुला-पगना मार्ग पर बुधवार दोपहर को एक मैक्स पगना जा रही थी कि मैक्स दुर्मी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खाई में गिर गई। पास ही सड़क पर पुश्ता निर्माण में लगे मजदूर मौके पर पहुंचे और लोगों को बाहर निकाला। साथ ही इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। 108 वाहन के जरिए स्थानीय लोगों ने सभी को जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया। हादसे में ज्ञान सिंह (45) पुत्र बुद्धि सिंह निवासी ईराणी, रघुनाथ सिंह (45) पुत्र सुलभ सिंह निवासी ईराणी, शिक्षक धनी आगरी (40) पुत्र भूपाल निवासी गोपेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जबकि अन्य आठ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed