फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   People fell ill due to heat, there is no place to sit in the hospital

Chamoli News: गर्मी से बीमार हुए लोग, अस्पताल में बैठने तक की जगह नहीं

Tue, 28 May 2024 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 28 May 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
People fell ill due to heat, there is no place to sit in the hospital
कर्णप्रयाग अस्पताल में लगी लोगों की भीड़।
फोटो
विज्ञापन

अधिकाशं मरीज उल्टी, बुखार, पेट दर्द से हैं पीड़ित
कर्णप्रयाग के अस्पताल में ओपीडी पहुंची 200 के पार
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। गर्मी के कारण कर्णप्रयाग का तापमान लगातार बढ़ रहा है। दो दिनों में दोपहर का तापमान छह डिग्री बढ़कर करीब 35 डिग्री रहा। इस गर्मी के कारण लोग बीमार हो रहे हैं और अस्पताल में मरीजों की भीड़ लग रही है। अस्पताल में स्थिति यह है कि गैलरी में लोगों को बैठने के लिए जगह नहीं मिल रही है। करीब 200 के पार पहुंची ओपीडी में अधिकतर मरीज उल्टी, बुखार, पेट दर्द के मिले।

कर्णप्रयाग अस्पताल जिले का केंद्र बिंदु है। यहां उपचार के लिए नंदानगर, पोखरी, देवाल, थराली, नारायणबगड़, आदिबदरी गैरसैंण क्षेत्र के लोग अधिक संख्या में पहुंचते हैं। मंगलवार को अस्पताल में भारी भीड़ देखने को मिली। मरीजों और तीमारदारों इतने अधिक थे कि अस्पताल की गैलरी फुल रही। मरीजों के बैठने के लिए बेंच कम पड़ गए तो कई फर्श पर बैठे दिखे। अस्पताल के फिजीशियन डाॅ. एसएन कंडारी के अनुसार गरमी में डिहाइड्रेशन के कारण पेट दर्द, डायरिया, बुखार सहित अन्य बीमारियों के रोगी पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरमी से बचाव के लिए पानी खूब पीएं और धूप से बचें। बासी खाना न खाएं। जरूरत पड़ने पर ही धूप में निकलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed