फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   People ENJOY Songs Kishan and Reshma.

किशन और रेशमा के गीतों पर झूमे लोग

Wed, 23 Nov 2016 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ थराली (चमोली)
अमर उजाला ब्यूरो/ थराली (चमोली) Updated Wed, 23 Nov 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
People ENJOY Songs Kishan and Reshma.
थराली में चल रहे पिंडर घाटी सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : amar ujala.

रामलीला मैदान में चल रहे तीन दिवसीय पिंडर घाटी सांस्कृतिक एवं पर्यटन महोत्सव के दूसरे दिन किशन महिपाल और जौनसारी लोक गायिका रेशमा शाह की लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। वहीं सगवाड़ा तथा गोठिण्डा की महिला मंगल दल ने चांछरी और झुमेलो कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। भेंटा की महिला मंगल दल ने शराब तथा नोटबंदी पर नाटक का शानदार मंचन किया।

विज्ञापन


पिंडर महोत्सव के दूसरे दिन लोक गायक किशन महिपाल और टीम ने रानीखेता रामढोला..., किंगर का झाला घुघुती... और फ्यूंलड़िया त्वै दिखी गे... आदि गीतों की प्रस्तुतियों पर दर्शक खूब थिरके। वहीं रेशमा शाह ने आपू तैं सजाइ लें गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख राकेश जोशी और उत्तराखंडी प्रवासी चंडीगढ़ के उद्योगपति भूपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि पिंडर घाटी में इस तरह के कार्यक्रमों से जहां लोक संस्कृति समृद्ध होती है वहीं लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर भी मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार को गांवों से हो रहे पलायन को रोकने के लिए ठोस नीति बनानी चाहिए, जिससे गांव में ही रहकर रोजगार मिल सके और फिर से गांव आबाद हो सके।
विज्ञापन


इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत, जिला पंचायत भावना रावत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विनोद रावत, वन क्षेत्राधिकारी गोपाल सिंह बिष्ट, नरेंद्र भारती, क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदू बहुगुणा, मोहन बहुगुणा, मेला समिति के अध्यक्ष सुरपाल कोषाध्यक्ष कुंवर सिंह, खीमानंद खंडूड़ी, बीजेपी मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह और देवी प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed