फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   People and students of Devtoli stopped the convoy of Rajya Sabha MP

Chamoli News: देवतोली के लोगों और छात्रों ने रोका राज्य सभा सांसद का काफिला

Wed, 25 Sep 2024 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 25 Sep 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
People and students of Devtoli stopped the convoy of Rajya Sabha MP
फोटो
विज्ञापन

बोले-क्षेत्र को जबरन पालिका से हटाया, अब लगे हैं कूड़े के ढेर
महेंद्र भट्ट ने डीएम को किया फोन, ईओ को कूड़ा उठाने को कहा
पूर्व की भांति पालिका में शामिल करने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एंजेसी
कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग से पोखरी जा रहे राज्य सभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का काफिला देवतोली के लोगों और छात्र नेताओं ने रोक दिया। आक्रोशित लोगों ने कहा कि पालिका से देवतोली क्षेत्र को जबरन अलग किया गया है। पालिका से हट जाने के कारण आज देवतोली के 50 से अधिक परिवारों को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। सफाई न होने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मौके से डीएम को फोन किया और मामले की जानकारी ली। साथ ही ईओ को कूड़ा उठान को कहा। उन्होंने देवतोली को पूर्व की भांति पालिका में शामिल करने का आश्वासन किया।

करीब छह साल पहले सेमी, ग्वाड़ सहित देवतोली को नगर पालिका में शामिल किया गया था लेकिन बीते माह इस पूरे क्षेत्र को पालिका से हटा दिया गया जिससे 50 से अधिक परिवारों को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। मंगलवार देर शाम को जब राज्य सभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का काफिला पोखरी जाते समय देवतोली से गुजरा तो लोगों और छात्र नेताओं ने उन्हें रोक दिया। उन्होंने कहा कि देवतोली में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। स्ट्रीट लाइटें भी बंद पड़ी हैं। महाविद्यालय सहित कई सरकारी कार्यालय होने के अलावा नगर पालिका से बिल्कुल सटा है। फिर भी यहां सफाई नहीं हो रही है। लोगों की नाराजगी देख राज्य सभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने डीएम चमोली से फोन पर वार्ता कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने नगर पालिका के ईओ को कूड़ा उठाने और लाइटें ठीक कराने के निर्देश दिए। साथ ही देवतोली को पूर्व की भांति पालिका में शामिल करने का आश्वासन दिया। मौके पर चिंतामणि सेमवाल, पूनम राणा, मधु सेमवाल, नवीन सेमवाल, प्रभा सेमवाल, भास्करानंद सेमवाल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आयुष नेगी, कपिल रावत और राहुल गुसाईं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed