फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Treasury to pay the daily scramble

वेतन के लिए कोषागार में रोज मारामारी

Thu, 28 Jan 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 28 Jan 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
 कोषागार कर्मचारियों की हड़ताल से अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही पेंशनरों को वेतन के लाले पड़े हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मुख्य कोषागार गोपेश्वर में अधिकारी और कर्मचारियों की भीड़ से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी, जिसे कोषागार कर्मचारियों और पुलिस प्रशासन की मदद से कंप्यूटर रूम के बाहर जैसे-तैसे व्यवस्था बनाई गई।


22 दिसंबर से कोषागार कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं।

इसके बाद मुख्य कोषाधिकारी और कोषाधिकारी ने वेतन वितरण का जिम्मा स्वयं संभाल लिया, लेकिन कई विभागीय कर्मचारियों और पेंशनरों को दिसंबर का वेतन भुगतान भी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


 जिला प्लान के करीब 17 करोड़ का बजट भी लटका हुआ है। कई कर्मचारी अपने एरियर भुगतान के लिए कोषागार के चक्कर काट रहे हैं।

जिले में नौ सब-कोषागार हैं, जहां काम ठप पड़ा है।

 थराली, देवाल, नारायणबगड़, गैरसैंण, कर्णप्रयाग, पोखरी, घाट, जोशीमठ के अधिकारी और कर्मचारी वेतन के लिए तीन दिनों से गोपेश्वर में डेरा डाले हुए हैं। कोषागार अधिकारी मध्य रात्रि तक भी वेतन बनाने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बावजूद प्रतिदिन कोषागार में सुबह से ही भीड़ जुट रही है।

कोट
बिल से मिलान करने के बाद ही वेतन का भुगतान किया जा रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों के अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन आहरण में प्राथमिकता दी जा रही है। पेंशन के भुगतान में भी कोई देरी नहीं हो रही है। कार्य शांतिपूर्वक चल रहा है। - वीरेंद्र कुमार, चीफ ट्रेजरी ऑफिसर, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed